हिंदी व्याकरण – वचन की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

हिंदी व्याकरण – वचन की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

वचन की परिभाषा लिखिए।

वचन के कितने प्रकार होते हैं? उनके नाम लिखिए।

एकवचन और बहुवचन में अंतर लिखिए।

निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर लिखिए –

  • चम्मच
  • तितली
  • पक्षी
  • मृत्यु
  • पतंग

नीचे दिए गए शब्दों के एकवचन लिखिए –

  • चिड़ियाँ
  • दवाइयाँ
  • मालाएँ
  • जूते
  • झूले
Answer

1. वचन की परिभाषा

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसकी संख्या का पता चलता है, उसे वचन कहते हैं।

2. वचन के प्रकार

  • एकवचन – जब किसी वस्तु, व्यक्ति या जीव की संख्या एक हो।
  • बहुवचन – जब किसी वस्तु, व्यक्ति या जीव की संख्या एक से अधिक हो।

3. एकवचन और बहुवचन के उदाहरण

  • एकवचन – बच्चा, लड़की
  • बहुवचन – बच्चे, लड़कियाँ

4. वचन बदलकर लिखिए

एकवचन → बहुवचन

  1. चम्मच – चम्मचें
  2. तितली – तितलियाँ
  3. पक्षी – पक्षी
  4. मृत्यु – मृत्युएँ
  5. पतंग – पतंगें

बहुवचन → एकवचन

झूले – झूला

चिड़ियाँ – चिड़िया

दवाइयाँ – दवा

मालाएँ – माला

जूते – जूता

Leave a Reply

Discover more from Abhyas

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading